माधौगढ़: गोहन से कुठौंद और औरैया एवं कानपुर व मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्यमार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के गोहन से कुठौंद और औरैया एवं कानपुर व मध्य प्रदेश जोड़ने वाला यह मुख्यमार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है,एक तरफ यूपी सरकार कहती है कि यूपी में गड्ढा मुक्त करवा दिए लेकिन यह मुख्यमार्ग गड्ढों में तब्दील होने की वजह से सब परेशान है आय दिन घटनाएं और दुर्घटनाएं होती है,दिन सोमवार समय सुबह 7:45 मिनट पर देखा कि किस तरीके से लोग परेशान है।