हरिद्वार: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ज्वालापुर में बंद रहेंगी सभी मीट शॉप, नगर निगम ने विक्रेताओं को थमाए नोटिस
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ज्वालापुर में सभी मीट शॉप बंद रहेंगी। नगर निगम की टीम ने शनिवार को सभी मीट विक्रेताओं को नोटिस देते हुए कहा कि 22 जनवरी को दिनभर सभी मीट शॉप बंद रखी जाए और अगर किसी ने इस नियम का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं 22 जनवरी को क्षेत्र में नॉनवेज परोसने वाले रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे।