मेजरगंज: मेजरगंज प्रखंड के बसबिट्टा पंचायत के रसूलपुर गांव में डीएम और एसपी ने बाढ़ का किया निरीक्षण
मेजरगंज प्रखंड के बसबिट्टा पंचायत के रसुलपुर गांव में नदी में आई बाढ़ का निरीक्षण करने सीतामढ़ी डीएम एसपी शनिवार को करीब 1 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे। इस दौरान डीएम एसपी ने प्रखंड पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। डीएम एसपी ने इस दौरान प्रखंड पदाधिकारी को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।