मेजरगंज: तिरहुत स्नातक के होने वाले उप चुनाव को लेकर मेजरगंज में NDA की बैठक आयोजित, सांसद और विधायक हुए शामिल
सीतामढ़ी के मेजरगंज में तिरहुत स्नातक के होने वाले उपचुनाव को लेकर NDA की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर बीजेपी विधायक अनिल कुमार सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक का आयोजन आज मंगलवार को दिन में 1:00 बजे किया गया। बैठक में NDA समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में काम करने की अपील की गई।