कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने ऊंचागांव से सोलर पैनल चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी किए गिरफ्तार
कैराना कोतवाली क्षेत्र के ऊंचागांव में सुमित की पेंट की दुकान के पीछे सोलर पैनल लगा हुआ था। 17/18 जून की रात में अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल चोरी कर लिया था। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से एक चाकू, 4640 रुपये की नकदी, दो चाबी व एक हथौड़ा बरामद हुआ।