बारां: अंता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे रोड़ शो, विशेष रथ किया गया तैयार
Baran, Baran | Nov 8, 2025 राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा कल अंता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री मोरपाल सुमन के समर्थन में दोपहर 12 बजे भव्य रोड शो करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सांसद दुष्यंत सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी श्री मोरपाल सुमन मौजूद रहेंगे।