मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव के तालाब से मछली मारते समय मिले 26 पासपोर्ट, वाराणसी सहित कई जिलों के कागजात
कछवा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव स्थित एक तालाब से 26 पासपोर्ट बरामद हुए हैं घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। मामला सोमवार की शाम का है जब स्थानीय मछुआरे तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे इस दौरान जाल में एक बोरी फस गई बोरी को बाहर निकलने पर उसमें गिट्टी भरकर पासपोर्ट डुबोए गए थे।