अनूपपुर: अनूपपुर और जैतहरी वन परिक्षेत्र में नाइट विजन ड्रोन से हाथियों की निगरानी, वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त तेज
अनूपपुर और जैतहरी वन परिक्षेत्र में हाथियों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने विशेष रात्रिकालीन गश्त अभियान चलाया। नाइट विजन (इन्फ्रारेड ड्रोन) के जरिए हाथियों की गतिविधियों की लगातार निगरानी की गई, जिससे उन्हें आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने में मदद मिली। वन मंडल अधिकारी डेविड चेन्नाप और उपवन मंडल अधिकारी प्रीतेश पकालें के नेतृत्व में जारी है।