"पन्ना में अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर डटीं आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन अब शांत हो गया है। प्रशासन और संघ के बीच हुई वार्ता में 31 मार्च तक लंबित भुगतान और संसाधन उपलब्ध कराने का ठोस आश्वासन मिला है। अध्यक्ष रुक्मणि प्रजापति ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की, लेकिन चेतावनी भी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे दोबारा सड़क पर उतरेंगी।"