बरवाडीह: अभियंता की गैरमौजूदगी में स्कूल भवन की ढलाई, जीप सदस्य व प्राचार्य ने जताई नाराज़गी, काम रुकवाया
बरवाडीह :- प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन कमरों की छत ढलाई में गंभीर अनियमितता सामने आई है। बताया जा रहा है कि संवेदक के कर्मियों द्वारा बिना जूनियर इंजीनियर (जेई) की उपस्थिति के ही ढलाई का कार्य कराया जा रहा था।