सहारनपुर: दिल्ली रोड कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, भगवती प्रसाद ने दलितों को दिया पूर्ण समर्थन
दिल्ली रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार शाम 5:00 बजे आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी मुख्य अतिथि रहे। स्वागत के बीच सपा-बसपा छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की।