केकड़ी: रात्या गांव में जमीनी विवाद में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को सावर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
Kekri, Ajmer | May 23, 2026 केकड़ी के रात्या में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग व जानलेवा हमले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी राधेश्याम चौधरी ने शनिवार शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली है।ग्राम रात्या निवासी रामप्रसाद गुर्जर ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी।