चैनपुर: रामपुर गोलीकांड: 17 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी
चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गोलीकांड में रविवार को 17 नामजद जबकि 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।