मरवाही: जीपीएम जिले में जनगणना के तहत स्व-गणना शुरू, कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना प्रपत्र
भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी हैं। नागरिकों को स्व-गणना का अवसर प्रदान किया गया है। एसई वेब पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में कोई भी व्यक्ति जनगणना संबंधी निर्धारित बिंदुओं में अपनी जानकारी स्वयं भर सकते है। जिले में 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू हो गया है। डीएम ने निर्धारित पोर्टल से अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाइन भरा।