महोली: मंगूरपुर गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार हुए घायल
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। जहां से डॉक्टर ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।