महोली: महोली इलाके में मांगलिक कार्यक्रम के तिलक समारोह के दौरान खुलेआम की गई प्रतिबंधित हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
Maholi, Sitapur | Feb 20, 2026 जनपद के महोली थाना क्षेत्र के मुसब्बरपुर गांव में मांगलिक कार्यक्रम में तिलक समारोह के दौरान खुलेआम भीड़ के बीच में हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश पर हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। बावजूद हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।