फूलपुुर: बनी अस्पताल के पास टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, आई चोट
फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सराय इनायत थाना क्षेत्र के बनी अस्पताल के पास बुधवार लगभग 7:00 बजे फूलपुर की ओर जा रहा बाइक सवार को एक टेंपो ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में फूलपुर निवासी व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर हालात सामान्य है।