बरौली: बरौली बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर अपराधियों का हमला, पुलिस की सक्रियता से कैश बचा
जिले के बरौली थाना क्षेत्र थाना रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में लगे मशीन को काटने के लिए बदमाश गैस कटर मशीन लेकर प्रवेश कर गए थे। जिसकी भनक लगने के बाद बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को आते देखे एटीएम काटने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए। वही एटीएम से छेड़छाड़ की गई थी।