बरौली: बरौली थाना पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा, कारतूस और चाकू बरामद
बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय रेलवे स्टेशन के समीप से पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया। उनके पास से देसी कट्टा, कारतूस व चाकू बरामद की गई है।