बरौली: सूरवल गांव के पास सड़क किनारे मिले बुजुर्ग की बरौली सीएचसी में इलाज के दौरान मौत, शव सदर अस्पताल भेजा गया
बरौली थाना क्षेत्र के सूरवल गांव के समीप सड़क के किनारे एक बुजुर्ग को जख्मी हालत में देखकर पुलिस के द्वारा इलाज के लिए बरौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।