गुमला: टोटो मुख्य चौक पर सड़क हादसा: बाइक सवार ने खड़े टेंपो को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
Gumla, Gumla | Apr 14, 2026 टोटो मुख्य चौक के पास सोमवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। पहले एक अज्ञात युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हुई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सेमरडीह आंजन निवासी मनोज कुजूर (30) ने भी सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर किया था।