BAGHPAT DESK : बागपत के गांगनौली गांव में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किसान रामकुमार राठी का मकान ढह गया। इस हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि परिवार के सदस्य कमरे के बाहर बरामदे में सोए हुए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
किसान रामकुमार राठी ने बताया कि रात में तेज बारिश के कारण वह अपनी पत्नी सुनीता, बच्चों वैभव और अवि, तथा मां मूर्ति देवी के साथ बरामदे में सो रहे थे। करीब 3 बजे अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और जोरदार धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद मकान की छत का शहतीर टूट गया और छत नीचे आ गिरी।
छत पर बनी रसोई भी मकान के साथ मलबे में तब्दील हो गई। घर के संदूक, चारपाई, पंखे, फ्रिज, बर्तन, चक्की, गैस चूल्हा, कूलर सहित कई घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए। हालांकि जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया, लेकिन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
रामकुमार राठी गांव में खेती-बाड़ी करते हैं, जबक�
Baghpat, Bagpat | Jul 10, 2026