फतुहा: सुपनचक गांव के पास फोरलेन पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Fatwah, Patna | Apr 30, 2026 सुपनचक गांव के पास फोरलेन पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी है। जिससे तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल में एक राहगीर नालंदा के हिलसा थाना के कपसीमा गांव निवासी गणेश कुमार है। जिसका दोनों पैर टूट गया है। घायल बाइक सवार हिलसा थाना के नोनिया बीघा गांव निवासी रोहित कुमार व परवलपुर थाना क्षेत्र के रोशन कुमार है। गणेश कुमार और रोहित कुमार को पटना रेफर किया गया है।