टीकमगढ़: महाविद्यालय: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस टीकमगढ़ में "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के लिए मार्गदर्शन सत्र का आयोजन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में मंगलवार को “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना-2026” के अंतर्गत और स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।