ओबरा: बरवाडीह गांव में सोननदी में दो छात्रों की डूबकर मौत, ट्यूशन पढ़ने के बाद तीन दोस्त घूमने निकले थे
Obra, Sonbhadra | May 18, 2026 कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह में रविवार को सोननदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बरवाडीह निवासी 19 वर्षीय विमलेश पासवान पुत्र अशोक पासवान और 18 वर्षीय अवनीश कन्नौजिया पुत्र सिकंदर कन्नौजिया अपने साथी धीरज निवासी रामगढ़ निवासी के साथ स्कूटी से कोन ट्यूशन पढ़ने आए थे। तीनों इंटरमीडिएट के छात्र बताए जा रहे हैं।