झाझा: सोहजाना मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
Jhajha, Jamui | Mar 17, 2026 सोमवार देर शाम 7 बजे सोहजाना मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए सीएचसी झाझा पहुंचाया। यहां डॉक्टर सदाब अहमद ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्