धमतरी: शिक्षक ने जहर खाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसीदा निवासी पुनराद जांगड़े पाइक भाठा शासकीय स्कूल में पदस्थ था। जो आज सोमवार की सुबह अपने घर में जहर सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया है।