भरथना: भरथना में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, कहा- आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे
भरथना कस्बा क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। रैली में छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे और घर-घर अलख जगाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे जैसे जोशीले नारे लगाकर पूरे नगर में शिक्षा का संदेश फैलाया।