सिकंदरपुर: बसपा नेताओं ने सिकंदरपुर तहसील पहुंचकर अनियमित विद्युत व्यवस्था के खिलाफ उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
सिकंदरपुर उपजिलाधिकारी को बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने तहसील में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा । इस दौरान उन्होंने मांग किया कि पड़ रही भीषण गर्मी और चल रहे हिटवेव में विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे लोग काफी परेशान हैं।