जौरा: नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी चर्चाएं शुरू, कई नाम चर्चा में
Joura, Morena | May 31, 2026 नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर शुरू हुईं चुनावी चर्चाएं, कई नाम चर्चा में जौरा। नगर पालिका परिषद जौरा के चुनाव में अभी लगभग एक वर्ष का समय शेष है, लेकिन नगर में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चौराहों, बाजारों और पान की दुकानों पर संभावित दावेदारों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं। नगर पालिका के 18 वार्डों वाले इस निकाय मे