मुरैना नगर: भीषण गर्मी के चलते लोड अधिक होने के कारण उत्तमपुरा में डीपी में लगी भीषण आग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
भीषण गर्मी के चलते लोड अधिक होने के कारण उत्तमपुरा में डीपी में लगी भीषण आग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं । मुरैना जिले के उत्तमपुरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब भीषण गर्मी और अधिक लोड के चलते बिजली की डीपी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और डीपी पर डाले गए बिजली के तार धू-धू कर जलने लगे।