तालबेहट: राजपुर निवासी महिला ने गांव के दबंगों पर धमकाते हुए अवैध तरीके से उसके मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया, धरने पर बैठी
तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम राजपुर निवासी एक महिला गांव के कुछ दबंगों पर धमकाते हुए उसके मकान पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए घंटाघर चौराहे पर धरने पर बैठ गई। उक्त मामले में पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।