प्रखंड स्थित ई-किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मुकेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से की।आयोजित इस जनता दरबार में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल के लगभग सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, ताकि समस्याओं का सामना हो।