टेहरोली: आड़ी सड़क के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
तहसील टहरौली के थाना गुरसराय क्षेत्र में आड़ी सड़क के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के पास से बरामद सामान की मदद से मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन शव काफी समय से पड़ा होने पर बुरी तरह सड़ने से मृतक की शिनाख्त में परेशानी हो रही है