गुमला: साइबर अपराधियों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 2.11 लाख रुपये, थाना में शिकायत
Gumla, Gumla | Jul 5, 2026 चैनपुर प्रखंड के तबेला स्कूल के शिक्षक सुखदेव महतो के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने करीब 2.11 लाख रुपये की ठगी कर ली। सुखदेव महतो के बैंक खाते से जुड़ा गूगल पे नंबर नवीन कुमार महतो उपयोग करता है।टेलीग्राम पर उसे ऑनलाइन पार्ट-टाइम काम का लालच दिया गया। शुरुआत में दो-चार महीने तक उसके गूगल पे खाते में कुछ राशि भेजी जाती रही जिससे उसे भरोसा हो गया।