मंगलवार को करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें मुख्य रूप से चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी, मारपीट एवं महिला संबंधी प्रकरण शामिल थे।