पटना ग्रामीण: अगमकुआं में घर से चोरी गई 4 साल की बच्ची बरामद, पुलिस ने 12 घंटे में की खोज, CCTV में आरोपी मासूम को ले जाते दिखा था
बुधवार की देर रात राजधानी पटना के अगमकुआं इलाके से मासूम बच्ची गायब हुई थी। शिकायत के 12 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया गया है। गुरुवार की रात करीब 10 बजे आगमकुआं थानेदार संतोष सिंह ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के जरिए बच्ची बरामद हो गई है।