लटेरी: आनंदपुर थाना क्षेत्र में घर अकेली पाकर आरोपी ने नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़; रिपोर्ट दर्ज
Lateri, Vidisha | Feb 22, 2024 गुरुवार को आनंदपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में घर में अकेली पाकर आरोपी ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की है। पीड़ित नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के परिजन खेत पर काम करने गए थे।