लटेरी: सबरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर MLA उमाकांत शर्मा ने अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेवली में की बैठक
Lateri, Vidisha | Feb 22, 2024 बुधवार को सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने 24 फरवरी को शबरी जयंती के अवसर पर नेवली में मां शबरी मंदिर के भूमि पूजन के दौरान होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर नेवली में भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।