लटेरी: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आयोजन 25 फरवरी को सामूहिक रूप से सिरोंज में किया जाएगा
Lateri, Vidisha | Feb 20, 2024 मंगलवार को लटेरी एसडीएम निकिता तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लटेरी और सिरोंज दोनों तहसीलों का मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का कार्यक्रम 25 फरवरी को सिरोंज में सामूहिक रूप से आयोजित किया जाएगा। योजना में पात्र हितग्राहियों के पंजीयन फार्म भी सिरोंज जनपद कार्यालय और सिरोंज नगर परिषद कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं।