प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा शुरू, 26 केंद्रों पर दो पारियों में हो रहा आयोजन
प्रतापगढ़। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को प्रतापगढ़ जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले में करीब 7,200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है।