स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद ने शुक्रवार को एसएसपी चौराहा स्थित विवेकानंद पार्क की साफ सफाई कराते हुए रंग रोगन कराया। साथ ही उनकी प्रतिमा को साफ किया विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर एवं पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने निरीक्षण किया।