ललितपुर: ललितपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ की तानाशाही से मरीज और उनके तीमारदार परेशान, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में एक मरीज के तीमारदार मरीज को स्ट्रेचर पर रखकर मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित शहर की मुख्य सड़क पर स्ट्रेचर खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। उक्त मामले में मरीज के तीमारदारो ने मेडिकल कॉलेज में तैनात गार्डों एवं अन्य स्टाफ पर तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।