फूलपुुर: फूलपुर में अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम, वार्ता के बाद हाईवे खोला गया
फूलपुर तहसील में सोमवार को अधिवक्ताओं ने छात्रों के आंदोलन के समर्थन में प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे एसडीएम हीरालाल सैनी व पुलिस अधिकारियों ने वार्ता कर मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर जाम हटाया और यातायात सामान्य हो गया।सोमवार, 02 बजे मिली जानकारी।