कल्याणपुर: माधोपुर भुआल में बदमाशों ने अमित की गोली मारकर हत्या की, अमित पर पहले से ही दर्ज थे कई आपराधिक मामले
चकमेहसी थाना क्षेत्र के उत्तराषाढ़ी भूसकौल निवासी अमित राय उर्फ फेकन की गोली मार कर हत्या कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर भुआल में बदमाशों ने कर दिया था। जबकि इस दौरान उसका मित्र जितवारिया का राजीव गंभीर रूप से गोली लगने से घायल हो गया था।जिसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक फेकन का भी लंबा अपराधिक इतिहास था।