बेरमो: हज़ारीबाग में पत्रकार से बदसलूकी के खिलाफ बेरमो के पत्रकार एकजुट, कल बीडीओ को सौंपेंगे मांग पत्र
Bermo, Bokaro | May 3, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को बेरमो के पत्रकारों ने सीसीएल ढोरी क्षेत्र स्थित चपरी रेस्ट हाउस में समय लगभग साढ़े 12 बजे बैठक कर हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकार सुशांत सोनी और आशीष साव के साथ की गई मारपीट और बदसलूकी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।