गया टाउन सीडी ब्लॉक: 100 साल की दादी से दुर्व्यवहार का वायरल वीडियो: पोते ने मांगी माफी, बोला– बेटी की बीमारी और तनाव ने कराई बड़ी गलती
शनिवार को शाम 5 बजे बिहार के गया शहर से सामने आए 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो ने पूरे प्रदेश में लोगों को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। मामले ने तूल पकड़ने के बाद आरोपी पोते संतोष कुमार सिन्हा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.