गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में मुस्लिम युवती ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में हिंदू युवक से की शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा में मुस्लिम युवती द्वारा हिंदू रीति रिवाज से मंदिर परिसर में हिंदू युवक के साथ शादी करने का मामला सामने आया है। गुलनाज खान से गुड़िया बनी मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक दीपक शर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी की है। प्रेमी युगल ने बताया है कि वे पिछले तीन वर्षों से रिलेशनशिप में थे। वहीं शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।