गौतम बुद्ध नगर: अजनारा होम्स सोसायटी में मेंटेनेंस कर्मचारियों ने पार्किंग में बनाया डंपिंग यार्ड, सोसायटी वासियों ने किया विरोध
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब मेंटेनेंस के कर्मचारियों द्वारा सोसाइटी के पार्किंग में बनाए गए डंपिंग यार्ड के विरोध में सोसायटी वासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। सोसायटी वासियों ने बताया है कि डंपिंग यार्ड की वजह से सोसाइटी में निरंतर दुर्गंध बनी रहती है।