थाना नौरोजाबाद अंतर्गत समीपी गांव से एक लगभग 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि उक्त नाबालिग लड़की 24 फ़रवरी को घर मे बिना बताए अचानक कहीं चली गई जिसके घर वापस न आने पर परिजन लड़की को ढूंढने के काफी प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी पता नही चला जिसके बाद मामले की सूचना पर थाना नौरोजाबाद मे गुमशुदगी दर्ज की गई है।